शादी की पहली रात दूल्हे की खुली पोल... दुल्हन को पता चला ऐसा सच, सुहागरात के टूटे सपने; चार दिन बाद मांगा तलाक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Dec, 2025 03:34 PM

the groom s secret was revealed on the first night of the wedding

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दूल्हे की पोल खुली है। दरअसल, शादी की पहली रात दुल्हन को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। मामले की जानकारी पर दुल्हन ने चार दिन इस बात को दबाए रखा।...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दूल्हे की पोल खुली है। दरअसल, शादी की पहली रात दुल्हन को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। मामले की जानकारी पर दुल्हन ने चार दिन इस बात को दबाए रखा। इसके बाद पूरा मामला परिजनों को बताया। उसने शादी के चार दिन बाद तलाक की मांग की है।

जानकारी के अनुसार यह मामला यूपी के गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में से सामने आया है। जहां निवासी युवक की शादी बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। शादी करीब एक माह पहले बड़ी धूमधाम से की गई। इसके बाद जब बारात घर पर पहुंची। तो सभी रिवाज कर दुल्हन को उसकी सुहागरात के कमरे में भेजा गया। शादी की पहली रात ही दुल्हन को पता चला कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है। लेकिन उसने यह बात चार दिन तक किसी को नहीं बताया।

सूत्रों के मुताबिक युवती के मायके में उसके भाई की शादी थी। लड़की की चौथे दिन विदाई होनी थी। इसलिए वह चुप रही। मायके में भाई की शादी समारोह समाप्त होने के बाद लड़की ने अपने परिजनों को पति की शारीरिक कमजोरी के बारे में बताया। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। मायके पक्ष ने ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

वहीं, ससुराल पक्ष के लोग लड़के की शारीरिक अक्षम को मानने को तैयार नहीं है। जबकि युवती और उसके परिजन अब इस रिश्ते को खत्म करना चाहते है। फिलहाल, पुलिस में मामले की कोई शिकायत नहीं सौंपी गई है। दोनों पक्ष पिछले दो हफ्तों से आपस में पंचायत कर रहे है। जिसमें युवती तलाक की जिद पर अड़ गई है। लेकिन, ससुराल वाले तलाक के लिए नहीं मान रहे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!