"उत्तराखंड में आयोजित किए जाने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक होंगे" बोले CM धामी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jan, 2025 08:43 AM

the 38th national games to be held in uttarakhand will be historic

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक साबित होंगे और पहाड़ी राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे । उत्तराखंड में 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल शुरू हो रहे...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक साबित होंगे और पहाड़ी राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे । उत्तराखंड में 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल शुरू हो रहे हैं । धामी ने खटीमा में एक नवनिर्मित खेल स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘इस बार के राष्ट्रीय खेल न केवल ऐतिहासिक होंगे बल्कि खेलों के क्षेत्र में उत्तराखंड की साख को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में भी सफल रहेंगे।''

"राष्ट्रीय खेलों का आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करेगा"
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। धामी ने 2017 में खटीमा के विधायक के तौर पर जनता से यहां स्टेडियम बनाने का वादा किया था। लेकिन, कई अड़चनों के कारण स्टेडियम पर काम विधायक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान पूरा नहीं हो पाया । सीएम ने कहा प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें इसका उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ। जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेल का मंच प्रदान करेगा। जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे । उन्होंने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों में मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन इस नए स्टेडियम में होगा। इस स्टेडियम में बास्केट बॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेलों के मैदान समेत आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यहां खिलाड़ियों के लिए एक छात्रावास और इनडोर कार्यक्रमों के लिए एक बहुउद्देशीय हॉल भी है।

"उत्तराखंड में जल्द ही एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी"
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लगातार प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत उत्तराखंड सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, आवासीय खेल कॉलेज में रहने वाले खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण और शिक्षा एवं खेल छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही है । धामी ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। जो खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करेगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!