मजदूरों और टैक्सी चालकों को बेचते थे जहर, डोईवाला पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे 2 युवकों को दबोचा

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2026 05:14 PM

doiwala police apprehends two youths smuggling smack

​​​​​​​पुलिस ने नितिन पुत्र जयपाल सिंह निवासी रेसकोर्स न्यू बस्ती, सी-ब्लॉक देहरादून के पास से 5.45 ग्राम और अनूप पुत्र गिरीश चंद निवासी सोनला, थाना नंदप्रयाग, चमोली के पास से 5.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को डोईवाला क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3.30 लाख रुपए बताई जा रही है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आपराधिक और अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा लालतप्पड़ स्थित बालकुआंरी चौक पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली, जिनके पास से स्मैक बरामद हुई। 

पुलिस ने नितिन पुत्र जयपाल सिंह निवासी रेसकोर्स न्यू बस्ती, सी-ब्लॉक देहरादून के पास से 5.45 ग्राम और अनूप पुत्र गिरीश चंद निवासी सोनला, थाना नंदप्रयाग, चमोली के पास से 5.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे स्वयं भी नशे के आदी हैं और देहरादून और डोईवाला क्षेत्र में टैक्सी चालकों और मजदूरों को ऊंचे दामों में स्मैक बेचने का काम करते थे। इससे होने वाले मुनाफे से वे अपने नशे का खर्च चलाते थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!