नई शिक्षा नीति देश व व्यक्ति के समग्र विकास में सहायक: पुष्कर सिंह धामी

Edited By Nitika, Updated: 05 Nov, 2023 11:06 AM

statement of dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के 36वें वार्षिकोत्सव के मौके पर कहा कि नई शिक्षा नीति देश और व्यक्ति के समग्र विकास में सहायक होगी। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग कर एक अच्छा नागरिक बनने...

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के 36वें वार्षिकोत्सव के मौके पर कहा कि नई शिक्षा नीति देश और व्यक्ति के समग्र विकास में सहायक होगी। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग कर एक अच्छा नागरिक बनने की बात कही।

धामी ने कहा उत्तराखंड नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य रहा है। सरकार का उद्देश्य रहा है कि प्रदेश ज्ञान-आधारित क्षेत्रों में अग्रणी बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद आज यह विद्वियालय एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। देश और प्रदेश के विकास में सरस्वती पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय का बड़ा योगदान रहा है। यहां के छात्र देश और दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने किताबी शिक्षा के साथ ही व्यक्तिव विकास को जरूरी बताया। उन्होंने आगे कहा कि बचपन के संस्कार सम्पूर्ण जीवन में काम आते हैं, इसलिए हमें बच्चों को बचपन से ही संस्कारवान बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा कि मनुष्य अनंत ऊर्जा शक्ति का भण्डार है उसे सिर्फ जानने व दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमेशा सकारात्मक रहें और इसी सोच से समस्या का समाधान करें।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि अमृत काल में भारत को वर्ष 2027 तक देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है। इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम सफल होंगे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक श्याम अग्रवाल के उत्तराखंड में सुसंस्कृत विश्वविद्यालय के निर्माण की बात का समर्थन किया हरसंभव सहयोग की बात कही। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छात्रों को शिक्षा के साथ सुसंस्कार देने के लिए विद्यालय की प्रशंसा की।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल मंत्र विद्या भारती से लिए गए हैं। इससे विद्या भारती ही नहीं अपितु देश के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को इंडिया से भारत बनने की संकल्पना को पूरा किया जा सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा विद्यालय के 12वीं के तीन और 10वीं के 15 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्या प्रकाश ने विद्यालय की आगामी वार्षिक कार्ययोजना के साथ ही विद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधियों, उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!