आज से चारधाम यात्रा का आगाज, सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Apr, 2025 08:28 AM

char dham yatra begins from today the doors of gangotri dham

Chardham Yatra 2025: आज यानी 30 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यहां गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10.30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। जबकि...

Chardham Yatra 2025: आज यानी 30 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यहां गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10.30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर इस बार कुल 624 सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!