उत्तराखंड में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह आयोजित,13 बहादुर महिलाओं को किया गया सम्मानित

Edited By Nitika, Updated: 08 Aug, 2024 03:55 PM

state level awards ceremony organized in uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड के हरिद्वार बाईपास में स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश की महिलाओं द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य पर उनकी हौसला अफजाई बढ़ाने के लिए उन्हें तीलू रौतेली राज्य स्तरीय...

देहरादूनः उत्तराखंड के हरिद्वार बाईपास में स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश की महिलाओं द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य पर उनकी हौसला अफजाई बढ़ाने के लिए उन्हें तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में उत्तराखंड की 13 बहादुर महिलाओं को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। वहीं, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से नवाजा गया। इन सभी को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया।

प्रदेश में विभिन्न उत्कृष्ट कार्य करने पर देहरादून से डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल, रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, चमोली की नर्मदा देवी रावत, चंपावत की सोनिया आर्या, बागेश्वर की नेहा देवली, हरिद्वार की संगीता राणा, नैनीताल की सुधा पाल, पौड़ी की अंकिता ध्यानी, पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, उत्तरकाशी की गीता गैरोला को मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली पुरस्कार के साथ सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!