बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Sep, 2024 11:13 AM

sister s brother in law raped the girl on the pretext of marriage

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में महिला और बालिकाओं संबंधित अपराध, दुष्कर्म, छेड़छाड़, बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आए दिन कोई ना कोई मामला बालिका या महिला से दुष्कर्म का सामने आ रहा है। इसी बीच अब रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट...

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में महिला और बालिकाओं संबंधित अपराध, दुष्कर्म, छेड़छाड़, बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आए दिन कोई ना कोई मामला बालिका या महिला से दुष्कर्म का सामने आ रहा है। इसी बीच अब रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ उसकी बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वहीं इस मामले में संबंधित पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

 दरअसलस, रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन के देवर वीरपाल पुत्र सतनाम सिंह के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते युवक उसे शादी का झांसा देकर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक कमरे में ले गया। जहां पर उसने 20 दिनों तक उसके साथ जबरन संबंध बनाए। वहीं इस मामले में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल,आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!