Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Aug, 2025 12:41 PM

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां तेलीवाला गांव निवासी बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन के सिर पर हथौड़े से वार किया है। बताया गया कि दोनों बहनों में रोटी पकाने को लेकर विवाद के बीच यह हादसा हुआ है। घटना के बाद...
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां तेलीवाला गांव निवासी बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन के सिर पर हथौड़े से वार किया है। बताया गया कि दोनों बहनों में रोटी पकाने को लेकर विवाद के बीच यह हादसा हुआ है। घटना के बाद बच्ची को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हरिद्वार के तेलीवाला गांव में से सामने आया है। जहां दो बहनों में घर के अंदर खाना पकाने पर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन अल्फिशा (9) के सिर पर हथौड़ा मार दिया। घटना में अल्फिशा बुरी तरह घायल हो गई। बताया गया कि घटना के दौरान दोनों बहनें घर पर अकेली थी। परिजनों के पहुंचते ही छोटी बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों बच्चियों की काउंसलिंग की है। साथ ही घटना में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद किया है। बड़ी बहन ने आक्रोश में आकर छोटी पर हमला कर उसे घायल किया है। दोनों बहनों की काउंसलिंग करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया है।