Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Aug, 2025 04:42 PM

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 11 वर्षीय मासूम का शव गड्ढे में दबा मिला है। बच्चे का सिर और हाथ गायब मिले है। मानों बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। इसके अलावा अन्य...
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 11 वर्षीय मासूम का शव गड्ढे में दबा मिला है। बच्चे का सिर और हाथ गायब मिले है। मानों बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। इसके अलावा अन्य शरीर के अंगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी शहर के गौलापार के खेड़ा में हुई है। जहां 11 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया कि बच्चे का शव गड्ढे में दबा मिला है। लेकिन उसका सिर और हाथ कटे हुए है। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लिया है।
वहीं, पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से बच्चे के शव से गायब अंगों को ढूंढने में जुटी है। मृतक की पहचान 11 वर्षीय अमित पुत्र खूबकरण मौर्य निवासी गोलापार के खेड़ा के रूप में हुई है। खूबकरण मौर्य बटाईदार है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।