ऊधम सिंह नगर में सात चिकित्सकों पर गिर सकती है गाज, शासन को कार्रवाई हेतु भेजी गई रिपोर्ट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jan, 2025 10:00 AM

seven doctors in udham singh nagar may face action

ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में पिछले लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे सात डॉक्टरों पर जल्द ही बर्खास्त की कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए उधम सिंह नगर जनपद से स्वास्थ्य महकमे के द्वारा रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है, जिसमें आवश्यक...

ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में पिछले लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे सात डॉक्टरों पर जल्द ही बर्खास्त की कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए उधम सिंह नगर जनपद से स्वास्थ्य महकमे के द्वारा रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है, जिसमें आवश्यक कार्रवाई के लिए निवेदन किया गया है।

ये चिकित्सक लंबे समय से है गैरहाजिर
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर खटीमा में कार्यरत डॉ. अंजलि सिंह खरवार 17 जुलाई 2021 से नदारद हैं। सीएचसी नानकमत्ता की डॉ. वाजिला आबिद 18 दिसंबर 2022 से अनुपस्थित हैं। सीएचसी नानकमत्ता की डॉ. खुशबू 16 जून 2023 से गैरहाजिर हैं। सीएचसी नानकमत्ता की ही डॉ. पलक शिल्पी छह दिसंबर 2023 से नदारद हैं। सीएचसी सितारगंज के डॉ. मोहम्मद रिजवान 23 दिसंबर 2022 से काम पर नहीं आए हैं। उप जिला चिकित्सालय बाजपुर की डॉ. बरखा एक मार्च 2024 से अनुपस्थित हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरा हरसान बाजपुर की डॉ. कोमल शुक्ला एक दिसंबर 2023 से अनुपस्थित हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने 28 अगस्त को जिले से बगैर अवकाश नदारद डॉक्टरों को बर्खास्त करने की संस्तुति स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी थी। उप जिला चिकित्सालय खटीमा की पैथोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा पाठक 13 दिसंबर 2021 से बगैर अवकाश के नदारद थीं। उन्होंने महानिदेशालय के आदेश पर दिसंबर में कार्यभार ग्रहण कर लिया था।

शासन से मंजूरी के बाद किया जाएगा बर्खास्त 
सीएमओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया पिछले लंबे समय से जनपद में तैनात 8 डॉक्टर गैरहाजिर चल रहे हैं। जिसमें नोटिस देने के बाद एक डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। साथ ही अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी है। लेकिन, अभी भी 7 डॉक्टर गैर हाजिर चल रहे हैं। जिनको बर्खास्त करने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, ताकि उनकी जगह नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जा सके। वहीं, आगे सीएमओ ने बताया जल्द ही शासन से मंजूरी के बाद गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!