सैलून के कर्मचारियों पर महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप, मौके पर विहिप कार्यकर्ता; किया हंगामा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 May, 2025 02:42 PM

salon employees accused of molesting women and girls

ऊधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में स्थित एक सैलून में कर्मचारियों पर महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी पर विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे...

ऊधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में स्थित एक सैलून में कर्मचारियों पर महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी पर विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

दरअसल, यह पूरा मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का है। यहां गंगापुर रोड पर एक सैलून स्थित है। बताया गया कि सैलून में काम करने वाले लड़कों पर स्थानीय महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप है। इसके बाद नगर अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ सैलून पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सैलून के संचालक और काम करने वाले लड़कों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई।    

वहीं, इस घटना की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रांजिट कैंप के एसएचओ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!