Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Aug, 2025 03:51 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। इस दौरान लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। वहीं, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पांच मकान भरभराकर गिरे है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश ने देहरादून में कहर बरपाया है। इसके चलते नदियां-नाले उफान पर है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। साथ ही कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुसा है। सड़क मार्ग को भी काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के दीपनगर इलाके में रिस्पना नदी का पुश्ता ढहने से तबाही मची है।
इलाके में किनारे पर बने पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी के साथ ही पुलिस ने नदी-नालों के आसपास रहने वालों को अलर्ट करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।