उत्तराखंड राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया विशेष डाक टिकट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Jun, 2025 08:26 AM

president murmu released a special postage

देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल...

देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय स्मृति में स्थान दिलाने के लिए आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि राजभवन नैनीताल का यह भवन ब्रिटिश काल की अछ्वुत गोथिक स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। राजभवन की भव्य वास्तुकला, भू-संरचना तथा इसके आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य इस धरोहर स्थल को विशिष्ट बनाते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत' काफी टेबल बुक भी भेंट की।

यह कॉफी टेबल बुक राजभवन में मनाए जाने वाले प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य स्थापना दिवस पर आधारित है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड, शशि शालिनी भी उपस्थित रहीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!