Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Mar, 2025 04:21 PM

रुद्रप्रयागः जनपद रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में उत्तराखंड पुलिस भर्ती सकुशल सम्पन्न हो गई है। यह पुलिस भर्ती प्रक्रिया 3 मार्च से 8 मार्च तक चली। इस दौरान पुलिस भर्ती में शामिल होने आए युवाओं ने 06 दिनों तक अनुशासित होकर सभी परीक्षाओं में...
रुद्रप्रयागः जनपद रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में उत्तराखंड पुलिस भर्ती सकुशल सम्पन्न हो गई है। यह पुलिस भर्ती प्रक्रिया 3 मार्च से 8 मार्च तक चली। इस दौरान पुलिस भर्ती में शामिल होने आए युवाओं ने 06 दिनों तक अनुशासित होकर सभी परीक्षाओं में अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ दमखम दिखाया।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में 1330 अभ्यर्थी रहे सफल
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जानकारी दी है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/परीक्षा हेतु जनपद से कुल 2403 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। जिनमे से 1902 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान नाप-तोल,क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप, दंड-बैठक तथा दौड़ आदि परीक्षा के बाद 1330 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। उन्होनें कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ है। कहा कि पुलिस विभाग के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया में लगे कार्मिकों और अभ्यर्थियों हेतु भी अलग अनुभव जानने को मिले है।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया
प्रहलाद कोंडे ने कहा कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया है। साथ ही सभी इवेंट्स की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। हमारे पास किसी भी अभ्यर्थी की तरफ से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जो मानक उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए हैं, बाकी अन्य वर्दी धारी बल की भर्ती के लिए भी उपयोगी साबित हो सकेंगे। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के दौरान जनपद का काफी पुलिस बल लगा था, जिनके द्वारा भर्ती प्रक्रिया में सराहनीय योगदान दिया गया है।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में युवाओं ने झोंकी पूरी ताकत
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बनने के लिए युवाओं के सामने यह सुनहरा मौका था। जिसमे शामिल सभी युवाओं के अपनी पूरी ताकत झोंक दी, ताकि वे सरकारी सेवा में ड्यूटी कर सकें। हालांकि किस्मत और कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की जा सकती है।