Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jun, 2025 12:02 PM

रुड़कीः उत्तराखंड के मशहूर होटल राजमहल में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे कैसिनो के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके पर 8 महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल को भी सील कर दिया गया है। इसके...
रुड़कीः उत्तराखंड के मशहूर होटल राजमहल में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे कैसिनो के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके पर 8 महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल को भी सील कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस होटल संचालक की तलाश में जुटी है।
दरअसल, गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर के पास स्थित होटल राजमहल में कैसिनो का धंधा चल रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल में छापेमारी की। पुलिस ने होटल के अंदर बने एक बड़े हॉल में कैसीनो चलता देखा। लोग खुलेआम जुआ खेल रहे और शराब का सेवन कर रहे थे। महिलाएं उन्हें शराब परोस रही थी। पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके पर नकदी, ताश की गड्डियां,कैसीनो क्वाइन, कई मोबाइल, एंट्री कार्ड, शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की हैं।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजमहल होटल में छापेमारी की गई है। होटल में कैसीनो संचालित होना पाया गया। आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ ही होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस होटल संचालक समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।