Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2026 05:47 PM

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिका निवासी ऋषभ द्वारा बदरीनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया जा रहा था। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई और नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की।
चमोली: उत्तराखंड में श्री बदरीनाथ धाम के प्रतिबंधित नो-फ्लाई जोन में सोमवार को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क बदरीनाथ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन की उड़ान रुकवाई और संबंधित व्यक्ति का नियमानुसार चालान किया।
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिका निवासी ऋषभ द्वारा बदरीनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया जा रहा था। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई और नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की।
चमोली पुलिस ने कहा है कि श्री बदरीनाथ धाम की संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे नो-फ्लाई जोन में बिना अनुमति ड्रोन न उड़ाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।