Uttarakhand News... पवलगढ़ का नाम हुआ अब सीतावनी कंजर्वेशन, शासनादेश जारी

Edited By Nitika, Updated: 21 Jan, 2024 12:55 PM

pavalgarh is now named sitavani conservation

उत्तराखंड की धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व रख दिया है। इस संदर्भ में शनिवार देर रात आदेश जारी किया गया है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड की धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व रख दिया है। इस संदर्भ में शनिवार देर रात आदेश जारी किया गया है।

PunjabKesari

सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महा ऋषि वाल्मीकि आश्रम है, जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है और यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार देश की पहली ऐसी सरकार बन गई है, जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है। ये जंगल 5824.76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है, जो बाघ, हाथी, पक्षी तथा तितलियों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री भी जाते है। इस जंगल को सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने की मांग, नैनीताल जनपद के राम नगर और आसपास के कई छोटे बच्चो ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री से की थी।

PunjabKesari

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रभु राम का उत्तराखंड की देव भूमि से संबंध रहा है। इसी क्रम में पवल गढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर अब सीतावनी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बच्चों ने तथा स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!