Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Aug, 2025 12:02 PM

चमोलीः उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन की शुरुआत मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के साथ हुई है। विपक्षी कांग्रेस विधायक कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग करते हुए वेल में आ गए। इसके बाद बीस मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।

आज सुबह ग्यारह बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने प्रश्नकाल को स्थगित करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर नियम 310 के अंतर्गत चर्चा की मांग की। इस पर पीठासीन विस अध्यक्ष ऋतु भूषण ने प्रश्नकाल चलने देने की बात कही। इस पर कांग्रेस के सभी विधायक विरोध करते हुए सदन के मध्य वेल में आ गए।
कांग्रेस विधायकों के पक्ष में बहुजन समाज पार्टी विधायक मोहम्मद शहजाद भी शामिल हो गए। इस पर सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।