स्कूल बसों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अब परिवहन विभाग सख्त, संभागीय परिवहन अधिकारी ने दी ये जानकारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Sep, 2024 10:00 AM

now the transport department is strict regarding the safety of girl students

देहरादूनः उत्तराखंड में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। इसी बीच वैन और स्कूल बसों में छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए अब परिवहन विभाग सख्त हो गया है। इसमें स्कूली बसों में सुरक्षा मानक तय करने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल,पिछले दिनों स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया था। जिसके बाद परिवहन विभाग ने स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानक तय करने शुरू कर दिए हैं ताकि घर से स्कूल तक छात्राएं सुरक्षित जा सके। जानकारी देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन शैलेश तिवारी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि स्कूल में अध्यनरत तमाम छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाए। ऐसे में बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा कि छात्राओं के बैठने की जगह सुरक्षित हो। वहीं इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा हैं।

शैलेश तिवारी ने कहा कि इस संबंध में एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए विचार विमर्श किया गया है।
 
Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!