देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का मुर्मू ने किया लोकार्पण

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Nov, 2025 07:42 AM

murmu inaugurated the foot overbridge and horse riding

देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को यहां राष्ट्रपति निकेतन में दो नई सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। राजपुर रोड पर बने 105 फुट लंबे पैदल पार पुल ने अब राष्ट्रपति निकेतन और 132 एकड़ में बन...

देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को यहां राष्ट्रपति निकेतन में दो नई सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। राजपुर रोड पर बने 105 फुट लंबे पैदल पार पुल ने अब राष्ट्रपति निकेतन और 132 एकड़ में बन रहे राष्ट्रपति उद्यान के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित कर दिया है। यह पुल व्यस्त सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बन गया है।

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग द्वारा नौ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पुल स्थानीय हिमालयी वास्तुकला का सुंदर उदाहरण है। इसके अलावा, राष्ट्रपति परिसर में 0.7 एकड़ का घुड़सवारी क्षेत्र विकसित किया गया है। जो राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (प्रेसीडेंटस बॉडीगार्ड) की ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए इस अत्याधुनिक क्षेत्र में आठ घोड़ों की क्षमता वाला अस्तबल, उपचार कक्ष, स्नान व चारा कक्ष और आगंतुकों के लिए देखने का विशेष गलियारा तैयार किया गया है। ये दोनों नई सुविधाएं अब आम लोगों के लिए सप्ताह में सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध होंगी।

यहां आगंतुकों को राष्ट्रपति सर्किट का समृद्ध अनुभव देने के लिए 'गाइडेड टूर' की भी व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति निकेतन में इन दो नई परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ यह परिसर अब न केवल सुरक्षा और संरचना के दृष्टिकोण से उन्नत हुआ है, बल्कि हिमालयी विरासत और राष्ट्रीय गौरव का भी नया प्रतीक बन गया है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!