दामाद को ही दिल दे बैठी सास...घर से गहने व नकदी लेकर फरार,उत्तराखंड में मिली लोकेशन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Apr, 2025 12:10 PM

mother in law fell in love with her son in law

रुद्रपुर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इन दिनों हैरान करने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक सास अपने ही होने वाले दामाद पर लट्टू हो गई। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वे घर से गहने व नकदी लेकर एक साथ फरार हो गए। वहीं, पुलिस जांच में...

रुद्रपुर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इन दिनों हैरान करने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक सास अपने ही होने वाले दामाद पर लट्टू हो गई। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वे घर से गहने व नकदी लेकर एक साथ फरार हो गए। वहीं, पुलिस जांच में दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हुई है। साथ ही घर से गहने व नकदी भी लेकर गई है। इस घटना की जानकारी पर महिला के पति ने थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। बताया कि उसकी बेटी की 16 अप्रैल को जिस लड़के के साथ शादी तय की गई थी। उसकी पत्नी अपने होने वाले दामाद के साथ ही भाग गई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस जांच में दोनों सास और दामाद की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। वहीं,अलीगढ़ पुलिस की एक टीम रुद्रपुर पहुंच चुकी है और स्थानीय पुलिस भी इस मामले में मदद कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

166/7

20.0

Chennai Super Kings

Lucknow Super Giants are 166 for 7

RR 8.30
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!