उत्तराखंड भाजपा में बड़ी नियुक्तियां, इन 14 वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी; आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Apr, 2026 10:22 AM

major appointments in uttarakhand bjp these 14 senior leaders have been

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों को नियुक्त कर दिया गया है। गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए।...

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों को नियुक्त कर दिया गया है। गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चंपावत से हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में, टिहरी से विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में, चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया है।

देहरादून से चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में.चमोली से प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में, टिहरी से खेमसिंह चौहान को ओबीसी आयोग कल्याण परिषद में, टिहरी से ही सोना सजवाण को जड़ी बूटी सलाहकार समिति में, अल्मोड़ा से गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषाद में, देहरादून से बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग, काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन 14 बड़े नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

1- हरिप्रिया जोशी – उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

2- सोना सजवाण – जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

3- विनोद सुयाल – उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद

4- खेम सिंह चौहान – उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद

5- ध्रुव रौतेला – मीडिया सलाहकार समिति

6- मुकेश महराना – चाय विकास सलाहकार परिषद

7- प्रेम सिंह राणा – जनजाति आयोग

8- गोविंद सिंह पिलखुवा – हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद

9- सीमा चौहान – मत्स्य विकास प्राधिकरण

10- बलजीत सोनी – उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग

11- चारु कोठारी – राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद (उपाध्यक्ष)

12- कुलदीप बुटोला – उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद (अध्यक्ष)

13- अशोक वर्मा – दायित्व प्रदान (विभागीय परिषद)

14- भावना मेहरा – दायित्व प्रदान (विभागीय परिषद)
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!