2 साल पहले हुई थी Love Marriage, बेटी हुई तो पति समेत ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित...महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Apr, 2025 10:44 AM

love marriage happened 2 years ago when a daughter was born

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 साल पहले प्रेम विवाह और बेटी को जन्म देना एक महिला को भारी पड़ गया है। आरोप है कि बेटी को जन्म देने पर महिला को पति समेत ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया...

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 साल पहले प्रेम विवाह और बेटी को जन्म देना एक महिला को भारी पड़ गया है। आरोप है कि बेटी को जन्म देने पर महिला को पति समेत ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया है। वहीं, महिला का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कार्यवाही नहीं खानापूर्ति कर रही।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला उधम सिंह नगर का है। यहां करीब दो साल पहले जरनैल सिंह की बेटी हरजिंदर कौर ने मानपुर निवासी योगेश कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी बीच बेटी को जन्म देने पर पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीती 29 मार्च को उस  पर जानलेवा हमला किया। सूत्रों के मुताबिक हरजिंदर कौर के पति ने पेचकस जैसे हथियार के साथ कई बार वार किया। इस घटना में महिला लहूलुहान हो गई। वहीं, आस पास के लोगों ने पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई दिन तक उसका उपचार चला। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया था। जिसमें हरजिंदर का पति उसे जानवरों की तरह पीट रहा है।

आरोप है कि नवंबर 2022 को हरजिंदर कौर की योगेश कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के 3 महीने बाद ही ससुराल वालों ने उस से दहेज की मांग की। कहा कि बेटी को जन्म देने के बाद यह टॉर्चर ओर बढ़ गया। वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि जब ससुराल वालों को पता चला कि अगर उसका पति उसे तालाक देगा तो कोर्ट के अनुसार उन्हें खर्चा देना पड़ेगा। इसलिए उन्होंने हरजिंदर को जान से मारने की प्लानिंग बनाई और 29 तारीख को डोकामेंट्स देने के बहाने उसे घर बुलाया। साथ ही पेचकस और हथौड़ी से जानलेवा हमला किया। पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल महिला हेल्पलाइन ओर एन सी डब्लू पर भी की गई है। अब पीड़िता की मांग है कि उसके पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

वहीं, इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में 30 मार्च को मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस संबंधित मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त को रिमांड पर रखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!