भीमबली के पार पहाड़ी पर हुआ भूस्खलनः मन्दाकिनी नदी पर झील बनने का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Edited By Nitika, Updated: 12 Aug, 2024 12:43 PM

landslide on the hill beyond bhimbali

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। इसके चलते प्रदेश भर में कई जगहों पर बारिश के कारण भूस्खलन से बड़ा नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच रविवार को केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव भीमबली के पार पहाड़ी पर भूस्खलन होने की खबर...

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। इसके चलते प्रदेश भर में कई जगहों पर बारिश के कारण भूस्खलन से बड़ा नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच रविवार को केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव भीमबली के पार पहाड़ी पर भूस्खलन होने की खबर सामने आई है। इसमें आस-पास के क्षेत्र भी प्रभावित हुए हैं। साथ ही मन्दाकिनी नदी ने झील का रूप धारण कर लिया है। इस परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई स्थानों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि बीते रविवार अपराह्न में भीमबली हैली पैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन होने से मन्दाकिनी नदी में पानी का तालाब बन गया है। राहत की बात यह है कि किसी प्रकार से जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। ऐसी स्थिति में उन्होंने गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी की तरफ न जाएं। इसके अतिरिक्त नदी के किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!