उत्तराखंड में नर्स से छेड़खानी और आपत्तिजनक बातें की.. पूर्व फौजी पर गंभीर आरोप, स्टाफ ने जड़े थप्पड़; मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Oct, 2025 08:54 AM

in uttarakhand a former soldier was accused of molesting and making

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक पूर्व फौजी ने अस्पताल में नर्स से छेड़खानी और आपत्तिजनक बातें की गई। बताया कि देहरादून निवासी पूर्व फौजी अपनी सास के इलाज के लिए अस्पताल आया था। इसी बीच उसने नर्स पर गंदी नजर डाली...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक पूर्व फौजी ने अस्पताल में नर्स से छेड़खानी और आपत्तिजनक बातें की गई। बताया कि देहरादून निवासी पूर्व फौजी अपनी सास के इलाज के लिए अस्पताल आया था। इसी बीच उसने नर्स पर गंदी नजर डाली है। मौके पर अस्पताल के स्टाफ ने आरोपी को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के सीएमआई अस्पताल में से सामने आई है। जहां निवासी बंजारावाला देहरादून रमेश सिंह ने एक नर्स के साथ छेड़खानी और अभद्र बातें की। बताया कि रमेश सिंह आरोपी पूर्व सैन्य कर्मी है। पूर्व फौजी की सास 13 अक्टूबर से यहां अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि पूर्व फौजी ने नर्स को उसके साथ रात बिताने के लिए कहा। इसके लिए पैसे की पेशकश भी की। मौके पर नर्स ने स्टाफ को बुलाकर आरोपी पूर्व सैन्य कर्मी के मुंह पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए।

इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी को हिरासत में लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस  ने बताया कि आरोपी सेना से सेवानिवृत्ति के बाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी खुद की दो बेटियां हैं। महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!