अल्मोड़ा में पिकअप वाहन से चार लाख रुपए की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 26 May, 2024 02:14 PM

illegal liquor worth rs 4 lakh recovered from pickup vehicle in almora

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देवेन्द्र पींचा के अनुसार, जिले में मादक द्रव्यों और अवैध शराब के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में सभी थानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत शुक्रवार को दन्या के थाना प्रभारी विजय सिंह और एसओजी...

अल्मोड़ा/नैनीताल: उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस और विशेष अभियान समूह (SOG) की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा जोरदार अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देवेन्द्र पींचा के अनुसार, जिले में मादक द्रव्यों और अवैध शराब के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में सभी थानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत शुक्रवार को दन्या के थाना प्रभारी विजय सिंह और एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह के नेतृत्व में गरूड़ाबांज तिराहे के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप संख्या यूके 04 सीसी 6066 को रोका गया और उसकी जांच की गई तो उसमें से 42 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। 

पुलिस ने पिकअप वाहन को किया सीज 
वाहन सवार मनोज कुमार निवासी पुभाऊं जैंती, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा इस संबंध में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दन्या थाना में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। बरामद शराब की कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने पिकअप वाहन को सीज कर लिया है तथा आगे की जांच में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!