मसूरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन... महिला सहित दो की मौत, 3 घायल

Edited By Nitika, Updated: 20 May, 2024 01:44 PM

2 people died in road accident

उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी मार्ग पर सोमवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार एक महिला, पुरुष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक महिला और दो पुरुषों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी मार्ग पर सोमवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार एक महिला, पुरुष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक महिला और दो पुरुषों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत, शिखर फॉल पर एक वाहन संख्या यूके 01डी 3333 के खाई में गिरने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई थी तथा अन्य तीन को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल व्यक्तियों के हवाले से बताया कि उक्त थार गाड़ी में पांच लोग घूमने के लिए शिखर फॉल आए थे। वापस आते समय अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई।

इससे मर्चेंट नेवी में कार्यरत आयुष शर्मा (30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड, डालनवाला, देहरादून, और मसूरी रोड में कैफे का संचालन करने वाली अवनी कुकरेती (29) पुत्री आशीष कुकरेती, निवासी कौलागढ़, थाना कैंट, देहरादून, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि नई दिल्ली से आए उनके मित्र सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार, निवासी 82 फतेह नगर, दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र केओ बिष्ट, निवासी कालिदास रोड, देहरादून, और ईशा पुत्री राकेश चंद्र, निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, धर्मपुर, देहरादून, को घायल अवस्था में मैक्स अस्पताल ले जाया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!