नैनीताल में दर्दनाक हादसाः पिकअप के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 10 Jun, 2024 11:35 AM

2 people died in road accident

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के बेतालघाट में रविवार देर रात को एक पिकअप के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई एवं 13 घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर है।

 

नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल जिले के बेतालघाट में रविवार देर रात को एक पिकअप के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई एवं 13 घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात लगभग 01 बजे बेतालघाट पुलिस को सूचना मिली कि बेतालघाट मेले से वापस लौट रही एक पिकअप हरचानोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। पिकअप में 15 लोग सवार थे। बेतालघाट के थाना प्रभारी अनीश अहमद की अगुवाई में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं देर रात को ही राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

वहीं इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। शवों को रविवार रात को ही बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। बता दें कि मृतकों में उम्मेद सिंह निवासी ग्राम नैनीचक, बेतालघाट और मीनाक्षी बोहरा निवासी खैराली बंगा, बेतालघाट शामिल हैं जबकि बबीता, कंचन, दीपा एवं पना को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!