उत्तराखंड में भयानक हादसाः तेंदुए के हमले में महिला की मौत, पूरे गांव में मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Jan, 2026 10:47 AM

horrific incident in uttarakhand woman killed in leopard

नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में रविवार को एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नैनीताल जिले में तेंदुए के हमले में महिला की मौत की एक पखवाड़े में यह तीसरी घटना है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे खुटियाखाल क्षेत्र के धानाचूली में हुई जब गंगा देवी (35) अपने मवेशियों के लिए चारा लाने जंगल में गई थी। जंगल में दो किलोमीटर अंदर देवी का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में तनाव और गुस्सा फैल गया।

आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने के बावजूद वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया। इससे पहले, पिछले साल 26 दिसंबर को धारी ब्लॉक और 30 दिसंबर को ओखलकांडा ब्लॉक में भी तेंदुए के हमले की दो घटनाएं हुई थीं। जिनमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!