उत्तराखंड में भीषण हादसाः 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; उड़े परखच्चे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Nov, 2025 03:33 PM

horrific accident in uttarakhand car falls into 400

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग पर हुई है। जहां एक कार गहरी खाई में गिरी है। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। बताया गया कि दोनों कार सवार युवक खटीमा ब्रेजा कार से घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच डूनी चहज मार्ग पर कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में कार चालक 30 वर्षीय सुरेश सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी गांव डूनी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय पवन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव निगलटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन सिंह को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!