उत्तराखंड में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 5 युवक थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Jan, 2026 09:12 AM

horrific accident in uttarakhand car carrying five youths

नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार के मंगलवार रात को खाई में गिर जाने से पांच पर्यटक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी तेजेन्द्र सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। रात को उनकी कार नैनीताल...

नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार के मंगलवार रात को खाई में गिर जाने से पांच पर्यटक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी तेजेन्द्र सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। रात को उनकी कार नैनीताल शहर से कुछ दूरी पर हनुमान गढ़ी के पास पेड़ से टकराने के उपरांत खाई में गिर गई।

घटना में पांचों लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन बल एसडीआरएफ की एक टीम उप निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों में तेजेंद्र सिंह के अलावा करनदीप , विक्रमजीत, अकबाल सिंह और हिमांशु शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!