उत्तराखंड में भीषण हादसाः यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 30 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Nov, 2025 01:25 PM

horrific accident in uttarakhand bus carrying 30

टिहरीः जनपद में नरेंद्र नगर विकासखंड में कुंजापुरी मंदिर के पास भारत दर्शन की यात्रा पर आई यात्रियों की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में विभिन्न राज्यों के कुल 25 से 30 यात्री बैठे होने की प्राथमिक सूचना मिली है। घटना में...

टिहरीः जनपद में नरेंद्र नगर विकासखंड में कुंजापुरी मंदिर के पास भारत दर्शन की यात्रा पर आई यात्रियों की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में विभिन्न राज्यों के कुल 25 से 30 यात्री बैठे होने की प्राथमिक सूचना मिली है। घटना में 5 लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार भारत दर्शन की यात्रा पर निकले यात्रियों की दो बसें मां कुंजापुरी मंदिर से दर्शन के बाद वापस लौट रही थी। लेकिन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ पहले ही मंदिर मार्ग पर एक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण बस करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। जहां घायलों का रेस्क्यू जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कुल पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। अन्य घायलों के रेस्क्यू में बचाव दल जुटे हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!