चमोली में भयानक हादसाः खाई में गिरने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jan, 2026 10:24 AM

horrific accident in chamoli woman dies after falling into a ravine

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले में घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के गौचर नगर के समीप यह घटना शनिवार को हुई जब किरण देवी (38) अपने गांव रावल नगर से लगभग पांच किलोमीटर दूर जंगल में अपने मवेशियों...

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले में घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के गौचर नगर के समीप यह घटना शनिवार को हुई जब किरण देवी (38) अपने गांव रावल नगर से लगभग पांच किलोमीटर दूर जंगल में अपने मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। बाद में वह खाई में मृत मिली।

माना जा रहा है कि घास काटते वक्त वह पहाड़ी से खाई में गिर गई होगी। पुलिस के अनुसार, शाम को महिला के पहाड़ी से खाई में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर किरण के शव को खाई से बाहर निकाला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!