चमोली में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी... 10 लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Oct, 2025 11:52 AM

horrific accident in chamoli vehicle lost control and fell

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में भीषण हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान गाड़ी में 10 लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। इसी...

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में भीषण हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान गाड़ी में 10 लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थराली डूंगरी मोटर मार्ग पर हुई है। जहां यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना शुक्रवार की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।

पुलिस ने बताया कि थराली- डूंगरी मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके 11TA 1180 डूंगरी की ओर जा रहा था। तभी अचानक प्राणमती के समीप यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना में 4 महिलाएं, 4 पुरुष और 2 बच्चे घायल हुए है। सेन सिंह पुत्र हरक सिंह निवासी बूंगा थाना थराली गाड़ी चला रहा था। वाहन चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!