Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jul, 2025 08:12 AM

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में मूसाताल में डूबने से पठानकोट वायुसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। शवों को बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट से एयरफोर्स में तैनात प्रिंस कुमार, साहिल कुमार निवासीगण बिहार अपने दो...
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में मूसाताल में डूबने से पठानकोट वायुसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। शवों को बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट से एयरफोर्स में तैनात प्रिंस कुमार, साहिल कुमार निवासीगण बिहार अपने दो साथियों नयाल सौरभ सिंह और बृजेन्द्र के साथ भीमताल घूमने आये थे। उनके साथ चार लड़कियां भी थीं। इसी दौरान सभी आठ लोग चाफी के पास कलसा नदी क्षेत्र में घूमने चले गए।
बताया जा रहा है कि प्रिंस और साहिल मूसाताल में नहाने के लिए उतर गए और इसी बीच दोनों डूब गए। सूचना मिलते ही धारी के उप जिलाधिकारी केएन गोस्वावी, मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी जगदीप सिंह नेगी और भीमताल पुलिस आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के जवानों के साथ मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं, एसडीएम गोस्वामी के अनुसार मूसाताल और परिताल क्षेत्र को संवेदनशील तथा खतरनाक जोन घोषित किया गया है। जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद पर्यटक इसकी अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने पर्यटकों से कहा कि बरसात के चलते नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में इनके किनारे जाने में सावधानी बरतें।