उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू, चूका में बनेगा हेलीपैड

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Dec, 2025 01:14 PM

helicopter service to uttarakhand s famous purnagiri

नैनीतालः उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। उत्तराखंड शासन ने इस हेली सेवा के लिए चूका क्षेत्र में हेलीपैड बनाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए लगभग 1.88 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

नैनीतालः उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। उत्तराखंड शासन ने इस हेली सेवा के लिए चूका क्षेत्र में हेलीपैड बनाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए लगभग 1.88 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023 में पूर्णागिरि धाम के लिए हेली सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसके बाद शासन ने चूका क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण के लिए कवायद शुरू की और अब इस जगह हेलीपैड निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

चंपावत जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए  187.95 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। प्रथम किस्त के रूप में 112.77 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। हेली सेवा शुरू होने से पूर्णागिरि यात्रा को साल भर संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। माना जा रहा है कि इस सेवा के शुरू होने से पर्यटक विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम में अब सुरक्षित यात्रा का लाभ ले सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि हेलीपैड के निर्माण से चूका एवं पूर्णागिरि घाटी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!