उत्तराखंड में 24 घंटे भारी ! सभी 13 जिलों में तबाही मचाएगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी होगी; अलर्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Mar, 2026 09:30 AM

heavy rains in uttarakhand for 24 hours

देहरादूनः उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम बिगड़ने वाला है। राज्य के सभी 13 जिलों में आंधी, तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि पहाड़ों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा...

देहरादूनः उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम बिगड़ने वाला है। राज्य के सभी 13 जिलों में आंधी, तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि पहाड़ों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 27 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाको में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य सभी जनपदों में आंधी, तूफान के साथ बारिश की संभावना है। सीधे शब्दों में बात करें तो शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम खराब रहने वाला है।    

वहीं, 28 मार्च को उत्तराखंड के इन पांच जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 3300 मीटर से इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते प्रदेशभर में लोगों को ठंड का एहसास होगा।  

बता दें कि बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!