Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Aug, 2025 03:37 PM

देहरादूनः उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देहरादूनः उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 10:13 बजे से गुरुवार सुबह 10:13 बजे तक यह रेड अलर्ट जारी रहेगा। राज्य के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इसके अलावा देवप्रयाग, डोईवाला, रुड़की, लक्सर, चकराता, रामनगर और इनके आस पास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश का अनुमान है। इस अनुमान के द्दष्टिगत, संबंधित जिला अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक सुरक्षा की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है।