उत्तराखंड में 24 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jan, 2026 10:09 AM

heavy rain and snow expected in uttarakhand for the next 24 hours

देहरादूनः उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई गई है। पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में शीत दिवस...

देहरादूनः उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई गई है। पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही पाला गिर सकता है। इन सभी जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

यहां जानिए प्रमुख शहरों का तापमान-
देहरादून का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस, ऊधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम तापमान 8.5, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 1.4, नई टिहरी का अधिकतम और न्यूनतम  तापमान 14.5, 1.5 क्रमवार दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!