Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 May, 2025 04:31 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विकासनगर के एक गांव की नाबालिग को दादी घुमाने साथ ले गई। हरियाणा ले जाकर किशोरी की जबरन शादी करवाई। जिसका विरोध करने पर युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में...
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विकासनगर के एक गांव की नाबालिग को दादी घुमाने साथ ले गई। हरियाणा ले जाकर किशोरी की जबरन शादी करवाई। जिसका विरोध करने पर युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस को पीड़िता की बहन ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की बहन ने तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन को पड़ोस की दादी दर्शी देवी हरियाणा घुमाने के बहाने ले गई। लेकिन वहां उसने सात फरवरी 2025 को नाबालिग बहन की चुड़पुर खेदराबाद हरियाणा के संदीप के साथ जबरन शादी करा दी। बताया कि रात को संदीप नाबालिग के साथ छेड़खानी करने लगा। जिसका लड़की ने विरोध किया और शोर मचाकर सभी को बुलाने की बात कही। ऐसे में संदीप और उसकी बहन पिंकी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी को बेहोश कर दिया।
सुबह जब उसे होश आया तो किशोरी को अपने साथ गलत होने का एहसास हुआ। बताया गया कि उसके साथ दुष्कर्म हो चुका था। लेकिन इसके बाद भी लड़की द्वारा लगातार विरोध करने पर संदीप उसे गांव में छोड़ गया। इस बारे में किसी को बताने पर परिवार को डराया-धमकाया। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने हरियाणा निवासी संदीप समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।