राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों संग मनाया जन्माष्टमी उत्सव, अथितिगणों को दी पर्व की शुभकामनाएं

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Sep, 2023 11:07 AM

governor and chief minister celebrated janmashtami festival with policemen

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और मेयर,...

देहरादून: उत्तराखंड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उत्सव पर बुधवार शाम देहरादून स्थित पुलिस लाइन में परंपरानुसार, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) एवं विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

PunjabKesari

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और मेयर, देहरादून सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, पुलिस महानिदेशक द्वारा गुरमीत सिंह तथा पुष्कर सिंह धामी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। मुम्बई से आए इंडिया गॉट टैलेन्ट के प्रतिभागी क्रेजी हूपर ग्रुप के कलाकारों द्वारा गणेश वन्दना से कार्यक्रम शुरू हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुँवर द्वारा कृष्ण भयो अवतार, भजन गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। 


PunjabKesari

इस दौरान, डांस इंडिया डांस में प्रतिभागी रहे ब्लैक राइडर ग्रुप, लोकगायक दर्शन फरस्वाण, इंडिया गॉट टैलेन्ट के प्रतिभागी भैरवाज ग्रुप, लोक गायक इन्दर आर्या, पुलिस माडर्न स्कूल, आरटीसी, गुरूकल डांस एकेडमी, हरिद्वार व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री दोनों ने उपस्थित अथितिगणों को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान, पत्रकार वार्ता के माध्यम से राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!