Chamoli News: हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्लेशियर खिसका, मची अफरा-तफरी

Edited By Nitika, Updated: 05 Jun, 2023 10:49 AM

glacier slipped on hemkund sahib road

उत्तराखंड में चमोली जिले के हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर रविवार को शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से अफरा तफरी मच गई। एक महिला तीर्थयात्री लापता हो गई, जबकि चार यात्रियों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। हेमकुंड साहिब मार्ग बंद...

 

चमोलीः उत्तराखंड में चमोली जिले के हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर रविवार को शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से अफरा तफरी मच गई। एक महिला तीर्थयात्री लापता हो गई, जबकि चार यात्रियों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। हेमकुंड साहिब मार्ग बंद होने से यात्रा भी रुक गई है।

PunjabKesari

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि यात्रा मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। लापता महिला यात्री की खोजबीन शुरू कर दी गई है। रविवार को दोपहर बाद सभी तीर्थयात्री वापस लौट गए थे। यात्रियों का यह अंतिम जत्था घांघरिया लौट रहा था। शाम छह बजे जैसे ही तीर्थयात्री अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर पहुंचे, अचानक बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई, जिससे यहां यात्री फंस गए। यात्रियों को निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवान वहां पहुंचे। उन्होंने चार यात्रियों को तो निकाल दिया, लेकिन एक महिला तीर्थयात्री मिसिंग हो गई। देर शाम तक भी उसकी खोज जारी रही।

PunjabKesari

वहीं जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि ग्लेशियर खिसकने से वहां से गुजर रहे पांच तीर्थयात्रियों में से चार को बचा लिया गया है, लेकिन एक महिला तीर्थयात्री मिसिंग चल रही है। महिला की ढूंढ खोज के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि अटलाकुड़ी में मिसिंग तीर्थयात्री की खोज की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!