नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में BJP नेता समेत 3 पर केस, आरोपियों ने हथियार के बल पर जबरन बनाए संबंध

Edited By Ramanjot, Updated: 07 May, 2026 12:27 PM

gang rape of 16 year old minor case filed against bjp leader

सहेली की शादी में गई 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एक भाजपा नेता और एक अग्निवीर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Uttarakhand News : उत्तराखंड के चंपावत में एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक अग्निवीर है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चाकू और बसूला गले पर रख पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 

शादी समारोह से लापता हुई थी नाबालिग
चंपावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि मंगलवार को अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए क्षेत्र के एक गांव गई 16 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल चंपावत कोतवाली से पुलिस बल मौके लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर जानकारी जुटाते हुए खोजबीन की गई जिसके बाद लड़की को एक डेयरी के पास से निर्वस्त्र और बंधी अवस्था में बरामद किया गया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उपचार एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। यादव ने बताया कि इसके साथ ही घटनास्थल को तत्काल संरक्षित कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी (विशेष अभियान समूह) एवं स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है तथा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का भी संकलन किया जा रहा है। 

पॉक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज
यादव ने बताया कि उन्होंने भी पीड़िता से बातचीत कर उससे घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!