केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बावजूद उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 3 लाख लोगों ने किए दर्शन

Edited By Ramanjot, Updated: 05 May, 2026 11:24 AM

300 000 devotees have visited kedarnath so far

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, केदारनाथ में लगातार बर्फबारी होती रही। इस दौरान केदारनाथ में तैनात पुलिसकर्मी बर्फबारी के बीच कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन में मदद करने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहे ।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में सोमवार को बारिश और बर्फवारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई जहां कपाट खुलने के बाद से अब तक तीन लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। उच्च गढ़वाल हिमालय में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे और बाद में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई। 

हालांकि, कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में मंदिर परिसर में डटे रहे। रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, केदारनाथ में लगातार बर्फबारी होती रही। इस दौरान केदारनाथ में तैनात पुलिसकर्मी बर्फबारी के बीच कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन में मदद करने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहे । 

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम बदलने की संभावना के मद्देनजर अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म‌ कपड़े, जैकेट, जरूरी दवाइयां इत्यादि लेकर अवश्य चलें। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे और उसके बाद से अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री यहां भगवान के दर्शन कर चुके हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!