जागर कार्यक्रम से लौट रहे 3 प्रसिद्ध गायकों की सड़क हादसे में मौत, कार के उड़े परखच्चे

Edited By Ramanjot, Updated: 07 May, 2026 06:07 PM

3 singers returning from jagar program die in road accident

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना राफड़ नामक स्थान के निकट तड़के हुई जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में गुरुवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीनों जागर गायकों (भक्ति लोकगायक) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना राफड़ नामक स्थान के निकट तड़के हुई जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के कर्मियों ने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया जहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान अल्मोड़ा की रानीखेत तहसील के रहने वाले भुवन, कैलाश चंद्र (32) तथा आनंद राम (40) के रूप में हुई है । पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतक जागर कार्य से जुड़े थे तथा चमोली पुसैला गांव में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उत्तराखंड में जागर एक प्राचीन अनुष्ठानिक परंपरा है, जिसका अर्थ है देवताओं या पितरों को 'जगाना'। यह मुख्य रूप से गढ़वाल और कुमाऊं की पारंपरिक लोक संगीत शैली है, जिसमें ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकगीतों के माध्यम से स्थानीय देवी-देवताओं को प्रसन्न कर आमंत्रित किया जाता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!