पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, कहा- देवभूमि पर्यटकों एवं सैलानियों के लिए स्वर्ग है

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jun, 2025 10:14 AM

former indian cricketer kapil dev made a courtesy call

नैनीतालः पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पहला विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने मंगलवार को नैनीताल राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बताया जाता है कि कपिल देव ने राज्यपाल सिंह से विभिन्न मामलों पर...

नैनीतालः पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पहला विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने मंगलवार को नैनीताल राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बताया जाता है कि कपिल देव ने राज्यपाल सिंह से विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की।

इस मौके पर कपिल देव ने देवभूमि उत्तराखंड की दिल खोलकर प्रशंसा की। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि देवभूमि पर्यटकों एवं सैलानियों के लिए स्वर्ग है। यहां शीतल और विशुद्ध आबोहवा के साथ हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियां हैं। ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने यहां दिल खोलकर अनुपम छटा बिखेरी है। उन्होंने आगे कहा कि नैनीताल बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसकी खूबसूरती का जितना भी बखान किया जाए वह कम है। महामहिम ने कपिल देव से पुन: देवभूमि आने का आग्रह किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!