शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन,निदेशक ने दी ये जानकारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Oct, 2024 03:28 PM

formation of screening committee for compulsory retirement of teachers

देहरादूनः  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर लंबे समय से बीमार चल रहे और किसी बड़े कारण से स्कूलों में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर शिक्षा विभाग ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। वहीं इस स्क्रीनिंग कमेटी...

देहरादूनः  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर लंबे समय से बीमार चल रहे और किसी बड़े कारण से स्कूलों में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर शिक्षा विभाग ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। वहीं इस स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा शिक्षकों की समीक्षा की जाएगी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने इस बारे में जानकारी दी है।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा के निदेशक लीलाधर व्यास ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शिक्षकों की समीक्षा के लिए सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और मंडलीय अपर निदेशकों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी में 50 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक और कार्मिकों के सेवा के अभिलेख देखे जा रहे हैं।

निदेशक ने कहा कि कार्मिकों के सेवा अभिलेखन के तहत उनकी कार्य क्षमता का आकलन किया जा रहा है। वहीं आगे कहा कि इस आकलन के आधार पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!