Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jul, 2025 11:37 AM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में 5 अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। आज यानी गुरुवार को सुबह-सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार के निर्देश पर अवैध रूप से बनाई गई 5 अवैध मजारों को हटाया गया है।

दरअसल, उधम सिंह नगर के काशीपुर के कुंडेश्वरी स्थित सरकारी आम बाग की सीलिंग की भूमि पर 5 धार्मिक संरचनाएं बनी हुई थी। अवैध कब्जे के दृष्टि से यहां के खादिमों को 15 दिन पूर्व नोटिस देकर भूमि निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस भेजा गया था। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आज तड़के इन संरचनाओं को हटा दिया गया। काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। यहां किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि देवभूमि में इस तरह की अवैध संरचनाएं , जो कि हरी नीली चादरें डाल कर सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत से बना दी जाती है, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आपको बताते चलें कि उत्तराखंड में अवैध मजारों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने अभियान शुरू किया हुआ है। अब तक 537 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है।