देहरादून: आज 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Edited By Pooja Gill, Updated: 14 Apr, 2026 09:32 AM

dehradun today pm modi will inaugurate the delhi dehradun expressway

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे...

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और देहरादून के पास उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर में दर्शन एवं पूजा भी करेंगे। 

देवभूमि में पहली बार करेंगे रोड शो 
प्रधानमंत्री मोदी मंदिर से देहरादून के गढ़ी कैंट में स्थित जसवंत ग्राउंड तक 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। कुल 213 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर अब करीब ढाई घंटे का रह जाएगा। छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे में 10 'इंटरचेंज', तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण किया गया है। 

यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव कराएगा एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) से लैस है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान किया जा सके। इस एक्सप्रेसवे में 12 किलोमीटर का एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वन्यजीव गलियारा भी विकसित किया गया है जिससे वन्यजीवों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाई जा सके। गलियारे में आठ पशु मार्ग, दो हाथी 'अंडरपास' और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस एक्सप्रेसवे को बनाए जाने की घोषणा फरवरी 2021 में की थी । 

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस एक्सप्रेसवे को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस आर्थिक गलियारे से प्रदेश में रोजगार, पर्यटन और व्यापार को बहुत बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री के रूप में धामी के कार्यकाल में मोदी का यह 18वां दौरा है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उत्तराखंड का उनका 28वां दौरा है।       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!