CM धामी ने नवमी पर विधि-विधान से किया कन्या पूजन,प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि के लिए की कामना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Oct, 2024 01:37 PM

cm dhami performed kanya puja as per rituals on navami

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस पर शासकीय आवास में कन्या पूजन किया। इस शुभ अवसर पर सीएम धामी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान धामी ने सोशल...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस पर शासकीय आवास में कन्या पूजन किया। इस शुभ अवसर पर सीएम धामी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर किया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक सीएम धामी ने शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्र के नवम दिवस पर कन्याओं का पूजन किया। इसी के साथ ही माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,"शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री माँ सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की। साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।"

वहीं आगे लिखा,"आदिशक्ति माँ भगवती समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।"

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!